गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से ढाई किलो गांजा और 11 लाख 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि दोनों तस्करों ने गांजा बेचकर इतनी बड़ी रकम एकत्र की है। गांजा तस्कर की पहचान अब्दुल निवासी निजाम नगर हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली व शमशुद्दीन निवासी घुसडी बहलूल जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों सूरजपुर के शाहदरा गांव में रहते थे।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने स्कूटी सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से ढाई किलो गांजा और 11 लाख 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि दोनों तस्करों ने गांजा बेचकर इतनी बड़ी रकम एकत्र की है। गांजा तस्कर की पहचान अब्दुल निवासी निजाम नगर, हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली व शमशुद्दीन निवासी घुसडी बहलूल जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों सूरजपुर के शाहदरा गांव में रहते थे।
पुलिस के अनुसार, गांजा तस्कर शहर में लंबे समय से सक्रिय थे। बृहस्पतिवार देर शाम सेक्टर-124 में दो लोग स्कूटी पर आते दिखे। जांच के लिए रोकने पर पुलिस को आरोपितों के पास से ढाई किलो गांजा व 11 लाख 10 हजार रुपये मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपित कोलकाता से ट्रेन में गांजा लाकर यहां सप्लाई करते हैं। आरोपितों ने लॉकडाउन के दौरान भी गांजा तस्करी की।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपित शाहदरा गांव में किराये के मकान में रहते थे। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने गांजा व रुपये बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले ही वह कोलकाता से गांजे की बड़ी खेप लेकर आए थे। वह क्षेत्र में साथियों की मदद से पुड़िया बनाकर बिक्री करते हैं। अब पुलिस आरोपितों के लिए अन्य साथियों की तलाश कर रही है।