Move to Jagran APP

आज पुलिस के बताए रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान

जागरण संवाददाता नोएडा चिल्ला बार्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:10 PM (IST)
आज पुलिस के बताए रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान
आज पुलिस के बताए रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे किसान

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

चिल्ला बार्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के किसान आज पुलिस के बताये रूट पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। ट्रैक्टर परेड को लेकर देर रात तक किसानों रणनीति बनाते रहे। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के किसान भी इसी रूट से ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर ने बताया कि ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा। किसान दिल्ली अक्षरधाम तक ट्रैक्टर परेड निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। सोमवार को धरनास्थल पर अलग-अलग जिलों से कई कार्यकर्ता परेड में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहीं कई जिलों में कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस ने रोक लिया है। यह लोग वहीं धरने पर बैठेंगे। धरना स्थल पर कासगंज से संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा व अमरोहा से श्रम सिंह पहुंचे हैं। वहीं 11 कार्यकर्ता सोमवार को भी क्रमिक अनशन पर रहे।

----

कार्यकर्ताओं को रोकने पर रास्ता बंद करने की चेतावनी :

भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर आने से रोका जा रहा है। पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों को धरना स्थल पर आने से रोका गया, तो आज चिल्ला बार्डर पर दिल्ली से आने वाले रास्ते को भी बंद किया जाएगा।

----

पुलिस का पूरा करेंगे सहयोग

भाकियू (लोकशक्ति) के अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि आज पुलिस द्वारा दिए गए रूट पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। विभिन्न जिलों के किसानों से संपर्क साथ कर उनसे दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। अगर किसानों को रोकने का प्रयास किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.