Move to Jagran APP

इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज हुआ तीन वर्षीय अथर्व का नाम

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा एनआरआइ सिटी सोसायटी निवासी तीन वर्षीय अथर्व राठौड़ नामक

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 07:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 07:47 PM (IST)
इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज हुआ तीन वर्षीय अथर्व का नाम
इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में दर्ज हुआ तीन वर्षीय अथर्व का नाम

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : एनआरआइ सिटी सोसायटी निवासी तीन वर्षीय अथर्व राठौड़ नामक बच्चे का नाम इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स में नाम दर्ज हुआ है। उसके यह उपलब्धि इनलाइन स्केटिग के चलते हासिल हुई है। उसने 110 मीटर स्केटिग महज 1 मिनट 6 सेकेंड में पूरी की। वह शहीद विजय सिंह पथिक स्पो‌र्ट्स काम्लेक्स में स्केटिग एकेडमी की बारीकियां सीखते हैं।

loksabha election banner

कोच चरण सिंह ने बताया कि इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाला अथर्व देश का सबसे छोटा इनलाइन स्केटर है। वह ढाई वर्ष की उम्र से स्केटिग कर रहा है। उनकी बड़ी बहन आरना सिंह भी स्केटिग करती थीं। उनको खेलता देख अथर्व भी स्केट पहनने लगे। यह देख मां प्रियंका राठौड़ और पिता डीएस राठौड़ ने उसे कोचिग के लिए भेजना शुरू किया। उन्होंने बताया कि अथर्व अच्छे से बोल भी नहीं सकता, लेकिन बढि़या इनलाइन स्केटिग करता हैं। खेल के लिए काफी समर्पित है। लॉकडाउन से पहले बहन के साथ सुबह चार बजे ही ट्रैक पर अभ्यास करने आ जाता था। चरण सिंह ने बताया कि स्केटिग सीखने के दौरान ही अथर्व के माता-पिता ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉ‌र्ड्स से संपर्क किया। उन्होंने बच्चे की छोटी उम्र की वजह से मना कर दिया। इसके बाद इसी वर्ष मई में इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स से संपर्क किया। उन्होंने अथर्व की 110 मीटर स्केटिग करने की वीडियो भेजने को कहा। इसमें अथर्व ने स्केट पहनकर 1 मीटर 6 सेकेंड में 110 मीटर की दूरी पूरी की। उस वक्त वह 3 वर्ष 23 दिन का था। यह देखकर इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉ‌र्ड्स ने उनका नाम दर्ज कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.