सेल्समैन को गोली मारने वाला तीसरा आरोपित गिरफ्तार
जासं नोएडा सेक्टर-133 स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारने के तीसरे आरोपित को एक्सप
जासं, नोएडा : सेक्टर-133 स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारने के तीसरे आरोपित को एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में फरार आरोपित अंकित निवासी चुलकाना थाना समालखा जिला पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से एक कार बरामद हुई है।
आरोपित शनिवार शाम छपरौली गांव में मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। इस दौरान पुलिस ने विशाल भाटी निवासी बरौला सेक्टर-49 नोएडा व मनोज छोकर निवासी चुलकाना थाना समालखा जिला पानीपत को गिरफ्तार किया था। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपित विशाल भाटी शातिर किस्म का अपराधी है। वह 10-15 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। आरोपित 30 जून की रात साथी सूरज तंवर के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। यहां तेल डलवाने के बाद लेन-देन के विवाद में आरोपित सेल्समैन को गोली मारकर फरार हो गया था। घायल सेल्समैन पंकज का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही थी। वहीं आरोपित का एक साथ सूरज तंवर निवासी ग्राम गेझा नोएडा अभी फरार है।