सर्वसम्मति से हुआ नवनिर्वाचित टीम का गठन
डीडीआरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की आमसभा की ऑनलाइन बैठक में विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव।
जासं, नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की आमसभा की ऑनलाइन बैठक में विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ। इस दौरान अगले कार्यकाल के लिए टीम को सर्वसम्मति से चुना गया है। एनपी सिंह अध्यक्ष और शेर सिंह भाटी को महासचिव चुना गया। वहीं संरक्षक के लिए सुशील अग्रवाल, कृपाल सिंह व अनीता पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र शुक्ल व इलम सिंह नागर, मुख्य सलाहकार पद पर एएन धवन, कार्यकारी सलाहकार राजीव कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार, विमल शर्मा, जितेन्द्र भाटी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, सचिव (कानूनी) पद के लिए आरसी गुप्ता व सचिव पद के लिए सुरेश कृष्ण, प्रमोद वर्मा, ममता तिवारी, एसपी चौहान को नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव के लिए अनिल खन्ना, लक्ष्मी नारायण, अनिल कुमार सिंह, रजनीश नंदन, कोषाध्यक्ष पद के लिए ओपी गोयल, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए महिपाल सिंह व कार्यकारी सदस्य के रूप में राघवेंद्र दुबे, संजय मावी, अनीता तिवारी, सुशील नागर, रजत खन्ना, बृजेश चौहान, रोशनी, ब्रिजेश चौहान व सुभाष चौहान को चुना गया।