ओखला पक्षी विहार के विकास पर पहले चरण में खर्च होंगे करीब 56 करोड़
ओखला पक्षी विहार के विकास पर पहले चरण में 56 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पहले चरण के कार्य को लेकर मंगलवार दोपहर केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने दिल्ली स्थित पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में बैठक की। जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आरके मिश्रा, जनरल मैनेजर राजीव त्यागी, वन विभाग के डिवीजन वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अलावा वन एवं ¨सचाई विभाग के कई उच्च अधिकारी शामिल थे।
जागरण संवाददाता, नोएडा :
ओखला पक्षी विहार के विकास पर पहले चरण में 56 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पहले चरण के कार्य को लेकर मंगलवार दोपहर केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने दिल्ली स्थित पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में बैठक की। इसमें मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आरके मिश्रा, जनरल मैनेजर राजीव त्यागी, वन विभाग के डिवीजन वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के अलावा वन एवं ¨सचाई विभाग के कई उच्च अधिकारी शामिल थे। मालूम हो कि पक्षी विहार के विकास के लिए वन विभाग की तरफ से पहले कार्य योजना तैयार कर मंत्रालय को भेजा गया है। मंगलवार को हुई बैठक में उसमें से ही पहले चरण में पक्षी विहार के अंदर साइकिल ट्रैक, वॉच टावर, मेन गेट, रेस्टोरेंट सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने को लेकर बात हुई है। पहले चरण के कार्य को लेकर एक सप्ताह में विस्तृत कार्य योजना वन विभाग से मांगी गई है। पहले चरण के कार्य को फरवरी 2019 से पहले उसे पूरा करने का लक्ष्य है। विश्व मानचित्र पर लाने के लिए वन विभाग ने 99 करोड़ का भेजा है प्रस्ताव -
यमुना किनारे मौजूद ओखला पक्षी विहार के विकास और विस्तार कर उसे विश्व मानचित्र पर लाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के निर्देश पर वन विभाग ने करीब 99 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार कर केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भेजी है। इस योजना के तहत ओखला पक्षी विहार के अंदर गेस्ट हाउस, व्याख्यान केन्द्र, दोनों तरफ भव्य प्रवेश द्वार, प्राकृतिक वास, पक्षी विहार के अंदर की सड़कें, अत्याधुनिक कैफेट एरिया के साथ झील का भी सुंदरीकरण होना है। इससे विदेशी पक्षियों के लिए यहां बेहतर माहौल तैयार किया जा सके। इस योजना के तहत पक्षी विहार के आस-पास मौजूद यूपी ¨सचाई विभाग की जमीन को भी पक्षी विहार में ही शामिल करने का प्रस्ताव है।
--
ओखला पक्षी विहार में हैं 16 हजार से अधिक पक्षी -
पक्षी विहार में वर्ष 2017-18 में कुल 87 प्रजातियों की पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। गणना में इन प्रजातियों के पक्षियों की कुल संख्या 16 हजार 483 थी, जबकि पिछले वर्ष की गणना में 46 प्रजातियों के 15 हजार 650 पक्षियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी।
--
ओखला पक्षी विहार के विकास के लिए मंगलवार को बैठक हुई है। पहले चरण का काम 28 फरवरी से पहले पूरा करना है। पहले चरण में 56 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा और उसमें साइकिल ट्रैक, रेस्टोरेंट, गेट, वॉच टावर सहित अन्य सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
डॉ महेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री