बूथों के बाहर अव्यवस्था का अंबार, पानी के लिए तड़पे मतदाता
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बृहस्पतिवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के दौरान नोएडा के अधिकांश बूथों पर अव्यवस्था का अंबार देखने को मिला। बूथ तक पहुंचने के लिए ही लोगों के पसीने छूट गए। खासकर सेक्टर 7
जागरण संवाददाता, नोएडा :
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बृहस्पतिवार को हुए प्रथम चरण के मतदान के दौरान नोएडा के अधिकांश बूथों पर अव्यवस्था का अंबार देखने को मिला। सेक्टर 78 स्थित मंथन स्कूल पर बने बूथ पर तो सुबह सात बजे के पहले से ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। यहां मतदान के लिए सुबह से दोपहर तक लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रना पड़ रहा था।
वहीं, सेक्टर 78 स्थित बूथ पर चिलचिलाती धूप के बीच सुबह से ही लोग कतार में लगे हुए थे। इस दौरान पानी को लेकर लोगों को खासा परेशानी हुई। इस बीच करीब नौ बजे जब बूथ परिसर में पहुंची एक महिला को चक्कर आया और वह गेट पर ही गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने पानी उन्हें पानी पिलाया। सामान्य होने के बाद महिला ने फिर मतदान किया। इसके अलावा अधिकांश बूथों पर व्हील चेयर भी नजर नहीं आया। सेक्टर 22, छिजारसी, सोरखा, सर्फाबाद सहित अन्य कई बूथों पर चिलचिलाती धूप में मतदाता कतार में लगे दिखे। टेंट में बने बूथ में बैठे मतदान कर्मियों को छूटे पसीने : सेक्टर 93 गेझा प्राथमिक विद्यालय परिसर, सेक्टर 82 सामुदायिक केन्द्र सहित अन्य कई जगहों पर टेंट लगाकर बूथ बनाये गए थे। मतदान के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर चिलचिलाती धूप में इन केन्द्रों में बैठे मतदान कर्मचारियों को पसीने छूट गए। खासकर दोपहर के समय मतदाताओं के आने का सिलसिला कम होने पर अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगकर मतदान किया। बूथ के आस-पास पानी की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण काफी परेशाना हुई।
रोशनी, सेक्टर 77
--
बूथ पर मैनेजमेंट काफी खराब था। मतदान के लिए सुबह से ही काफी लंबी लाइन लगी रही। अंदर जाने के लिए लाइन एक ही थी। जिसकी वजह से दिक्कत हुई।
संदीप रायजादा, सेक्टर 78