प्रकृति के अनुसार ध्यान रख बीमारियों से बचें
जासं ग्रेटर नोएडा अस्मिति अकादमी द्वारा दीर्घायु विज्ञान पर ऑनलाइन चर्चा का आयोजन किया गया।
जासं, ग्रेटर नोएडा : अस्मिति अकादमी द्वारा दीर्घायु विज्ञान पर ऑनलाइन चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान संधि विकार, गठिया आदि पर चर्चा की। डॉ. रामनिवास गर्ग ने कहा कि शरीर में जोड़ के दर्द का मुख्य कारण आहार-व्यवहार है। आहार जलवायु और प्रकृति के अनुसार करना चाहिए। प्रकृति के अनुसार शरीर का ध्यान रखें तो बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। गलत जीवन शैली व अनुचित आहार के लंबे समय तक सेवन करने से संधि विकारों की उत्पत्ति होती है। लघु आहार, दीपन-पाचन द्रव्यो, लहसुन, मेथीदाना, अजमोद, शल्लकी, आदि का सेवन कर रोग को शुरुआती अवस्था में ही सही किया जा सकता है। शारीरिक व्यायाम न करना, फास्ट फूड का खाना कुछ हद तक गठिया का कारण बनता है। इनसे बचने के लिए सुपाच्य, फाइबरयुक्त व ताजा भोजन लेना चाहिए। साथ ही शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। भोजन में सोंठ, अजवाइन, मेथी दाना, लहसुन, काली मिर्च, लौंग आदि को शामिल करना चाहिए।