राजनीति में प्रवेश से पहले लक्ष्य से होना चाहिए अवगत : जोशी
ज्ञान आपको स्वतंत्र और स्वाधीन बना सकता है। हमें इस बात पर निरंतर चर्चा करने की आवश्यकता है कि कैसे प्रणाली को खुला बनाया जाए व सरकार को अधिक संवेदनशील। भारतीय राजनीतिक प्रणाली एक ऐसा स्तर है जहां युवा छात्रों को गहरे सवालों पर चर्चा करनी चाहिए। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने कही।
जागरण संवाददाता, नोएडा :
ज्ञान आपको स्वतंत्र और स्वाधीन बना सकता है। हमें इस बात पर निरंतर चर्चा करने की आवश्यकता है कि कैसे प्रणाली को खुला बनाया जाए व सरकार को अधिक संवेदनशील। भारतीय राजनीतिक प्रणाली एक ऐसा स्तर है जहां युवा छात्रों को गहरे सवालों पर चर्चा करनी चाहिए। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कही। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति में प्रवेश करने से पहले अपने लक्ष्य के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत होना चाहिए। बृहस्पतिवार को एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित भारतीय राजनीति की उत्पत्ति नामक दो दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम हुआ। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डॉ बलविदर शुक्ला व एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के चेयरमैन डॉ डी के बंदोपाध्याय द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पुस्तक का विमोचन भी किया गया।