सपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट उमा शंकर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश में, हत्या, लूट व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। नोएडा पुलिस अबतक अक्षय कालरा हत्याकांड का खुलासा तक नहीं कर पाई है। बलिया में राशन दुकान के आवंटन के दौरान एक युवक की गोली मार हत्या कर दी जाती है। भाजपा सरकार में सपा की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य के फीते काटने के सिवाय कोई विकास का कार्य नहीं किया गया है। किसान, श्रमिक, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। इस मौके पर श्रवण त्यागी, कुंवर बिलाल बर्नी, साहिल खान, गौरव चाचरा, मुमताज आलम, नौशाद अल्वी, अतुल यादव, संजीव पुरी, सुनीता शारदा, उर्मिला चौधरी, गौरव चौधरी, सोनिया शर्मा, रामबीर यादव, विपिन अग्रवाल, अनिल सिंह, मनोज शर्मा, नीतिश बैसोया, गौरव यादव, हामिद हसन, घनश्याम मिश्रा मौजूद रहे।