प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रखा मौनव्रत
जासं नोएडा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 10:16 PM (IST)
जासं नोएडा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मौन व्रत रखा। महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-10 स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की और जल्द रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शाहबुद्दीन ने कहा कि सरकार ने गरीब व बेसहारों की सेवा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर किया है, जो बिल्कुल गलत है। प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई न होने तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रामकुमार तंवर, यूथ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, राजकुमार भारती, फिरे नागर,प्रमोद शर्मा, जितेंद्र सिंह अम्बावत आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें