Move to Jagran APP

सूर्य ग्रहण से कोरोना के प्रभाव में कमी आने की संभावना

एक या दो ग्रह एक साथ वक्रीय होते थे। ऐसा 900 वर्ष बाद हो रहा है। इसको चूड़ामणि ग्रहण के नाम से भी जाना जाएगा। ज्योतिषाचार्य व पंडितों का दावा है कि सूर्य ग्रहण के बाद से कोरोना का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर-नवंबर में कोरोना की समाप्ति हो जाएगी। वहीं देश के लिए अधिक हितकर नहीं है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव छह महीने तक रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:04 AM (IST)
सूर्य ग्रहण से कोरोना के प्रभाव में कमी आने की संभावना
सूर्य ग्रहण से कोरोना के प्रभाव में कमी आने की संभावना

संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूर्यग्रहण में इस बार पांच ग्रह एक साथ वक्रीय हो रहे हैं। इससे पहले सूर्य ग्रहण में एक या दो ग्रह एक साथ वक्रीय होते थे। ऐसा 900 वर्ष बाद हो रहा है। इसको चूड़ामणि ग्रहण के नाम से भी जाना जाएगा। ज्योतिषाचार्य व पंडितों का दावा है कि सूर्य ग्रहण के बाद से कोरोना का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर-नवंबर में कोरोना की समाप्ति हो जाएगी। वहीं, देश के लिए अधिक हितकर नहीं है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव छह महीने तक रहेगा।

loksabha election banner

महर्षि पाणिनि वेद वेदांग गुरुकुल के संस्थापक व ज्योतिषाचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया कि इस सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन व कर्क राशि वालों पर पड़ेगा। उनको अधिक सावधानी से रहने की जरूरत है। बृहस्पति व शुक्र मार्गीय हो जाएंगे। एक पक्ष में दो ग्रहों के साथ चलने से देश, वरिष्ठ राजनेताओं व सेना के लिए भी हितकर नहीं है। स्वास्थ्य की हानि हो सकती है। इस बार प्राकृतिक आपदाएं भी आएंगी। इस बार के सूर्य ग्रहण में शनि, शुक्र, केतु, बृहस्पति और राहु एक साथ वक्रीय हो रहे हैं। यह 900 वर्ष बाद हो रहा है। इससे कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। वहीं, अक्टूबर व नवंबर में खत्म होने की संभावना है।

पंडित नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। हालांकि, कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। मेष, मकर, सिंह, कन्या और मीन राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण उत्तम है। वहीं, वृश्चिक, कर्क, मिथुन और कुंभ के लिए हानिकारक है। बाकी राशियों के लिए मध्यम है। इस सूर्य ग्रहण से महंगाई बढ़ेगी। पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सूर्य ग्रहण की अवधि तीन घंटे 47 मिनट की होगी। गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बालक, बुजुर्ग, असहाय स्त्री को छोड़कर अन्य को भोजन का त्याग करना चाहिए। इससे कोरोना का असर कम होना शुरू होगा। अगस्त में संक्रमण के मामले और घटेंगे। शुरू प्राकृतिक आपदाओं की आंशका है। देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन सकती है। राजनीतिक परिवर्तन, हिसक घटनाओं में वृद्धि आर्थिक मंदी बढ़ने के संकेत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.