Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण के तहत बालिकों को सिखाए आत्मरक्षा केगुर

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा प्रदेश सरकार की ओर से नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाओ

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:58 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण के तहत बालिकों को सिखाए आत्मरक्षा केगुर
नारी सशक्तीकरण के तहत बालिकों को सिखाए आत्मरक्षा केगुर

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्रदेश सरकार की ओर से नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूनम विश्नोई और एसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा ने महिला पुलिस व बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। पूनम विश्नोई ने कहा कि आज के समय में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण अति आवश्यक है। एसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार तक चलेगा। इसमें बालिकाएं आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण हासिल कर सकती हैं। प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती वर्मा द्वारा सहयोग दिया गया। इस दौरान बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई और इससे बचने के तरीके बताए गए। पहले दिन 60 से अधिक बालिकाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.