डीएनडी पर सचिन पायलट का स्वागत
जासं नोएडा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के पूर्व उप
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:49 AM (IST)
जासं नोएडा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का डीएनडी फ्लाईओवर पर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से जिले में वर्तमान हालात की जानकारी ली। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण व जनहित कार्यों में पूरी तरह से विफल है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, पुरुषोत्तम नागर, दिनेश अवाना, ललित अवाना, राजेंद्र अवाना, अशोक शर्मा, देवेंद्र भाटी, सतेंद्र शर्मा, रिजवान चौधरी, दयाशंकर पांडेय,जितेंद्र अंबावत, आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें