पुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस पर जवानों को दिलाई संकल्प शपथ
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में बुधवार सुबह गणतंत्र दिवस के मौ
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में बुधवार सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जवानों को संकल्प शपथ दिलाई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। परेड की सलामी ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया। आइपीएस अंकिता परेड कमांडर रहीं। परेड में शामिल हुई नन्हे परिदे वैन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा संकल्प के रास्ते पर चले। देश के लिए बलिदान देने वाले शूरवीरों को याद करें। समारोह के दौरान एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय को डीजी डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया गया। एसीपी महेंद्र सिंह देव को भी गोल्ड मिला। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार, भारती सिंह, डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा राजेश एस, डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
इंस्पेक्टर सूरजपुर अवधेश प्रताप सिंह को डीजी डिस्क गोल्ड, अनुज कुमार, संदीप मलिक, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार को डीजी डिस्क सिल्वर देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आपरेशनल कार्य के लिए राजपाल सिंह, अजय सिंह चाहर, सुधीर गिरी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला। दीपक पाल को प्रशंसा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायल 112 में तैनात 22 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस की प्लाटून रही सर्वश्रेष्ठ
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान यातायात पुलिस की प्लाटून को सर्वश्रेष्ठ टोली प्रथम घोषित किया गया। पीएसी की प्लाटून को द्वितीय पुरस्कार मिला। दोनो प्लाटूनों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस आयुक्त ने शील्ड प्रदान की। आकांक्षा सिंह ने भेंट किया उपहार
समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कई अलग तरह की कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन के लिए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने उपहार भेंट किए।