वाल्मीकि जयंती पर हुआ रामचरित मानस पाठ
संस दादरी वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को प्यावली ताजपुर गांव में ग्रामीणों ने रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
संस, दादरी : वाल्मीकि जयंती पर शनिवार को प्यावली ताजपुर गांव में ग्रामीणों ने रामचरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उधर, घोड़ी बछेड़ा गांव के मंदिर पर रविवार को भंडारा हुआ। प्यावली गांव के वाल्मीकि मंदिर पर पूर्व ग्राम प्रधान कमल किशोर के नेतृत्व में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। शाम को रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ। इस मौके पर रोहित, करन, ग्राम प्रधान जयविद्र गौतम, राकेश राणा, अनिल, लोकेश, सुभाष, संदीप, मनीष, सुनील, रामवीर आदि मौजूद रहे। रविवार को घोड़ी बछेड़ा गांव के प्राचीन मंदिर पर विशाल भंडारे में ग्रामीणों के अलावा आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वालों को प्रसाद दिया गया। मंदिर समिति के सदस्य राजकुमार रावल, अनिल मुखिया, रोहित रावल आदि ने सहयोग किया।