Move to Jagran APP

सुदीक्षा एक होनहार व बहादुर लड़की थी : प्रियंका वाड्रा

सुदीक्षा एक होनहार व बहादुर लड़की थी। वह लड़कियों के साथ होने वाली परेशानी को दिल से महसूस करती थी। उनमें लड़कियों की शिक्षा एवं परिवार को लेकर जज्बा था। इसी जज्बे के चलते उसने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का यह संदेश शुक्रवार को डेरी स्कनर गांव में सुदीक्षा की तेरहवीं पर आयोजित शोकसभा में पढ़ा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 07:42 PM (IST)
सुदीक्षा एक होनहार व बहादुर लड़की थी : प्रियंका वाड्रा
सुदीक्षा एक होनहार व बहादुर लड़की थी : प्रियंका वाड्रा

संवाद सहयोगी, दादरी : सुदीक्षा एक होनहार व बहादुर लड़की थी। वह लड़कियों के साथ होने वाली परेशानी को दिल से महसूस करती थी। उनमें लड़कियों की शिक्षा एवं परिवार को लेकर जज्बा था। इसी जज्बे के चलते उसने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा का यह संदेश शुक्रवार को डेरी स्कनर गांव में सुदीक्षा की तेरहवीं पर आयोजित शोकसभा में पढ़ा गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी यह संदेश लेकर गांव सुदीक्षा के गांव पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस की ओर से छात्रा के स्वजन को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा गया।

loksabha election banner

प्रियंका वाड्रा ने अपने संदेश में छात्रा के स्वजन को सांत्वना देते हुए कहा कि 'मैं समझ सकती हूं कि इस समय आपके व आपके परिवार के सामने असीम दुख की घड़ी है। सुदीक्षा के लिए न्याय की लड़ाई में खुद को अकेला मत समझिए, हम सब आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।'

शोकसभा में कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर छात्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसमें कांग्रेस नेता अजित दौला, सतीश शर्मा, पंकज मिलक, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र नागर, बुलंदशहर के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवपाल, राजेंद्र अवाना, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर यादव, यूथ जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, नीरज शर्मा, अशोक पंडित आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी समेत ने सुदीक्षा भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

-------------

शारीरिक दूरी के नियम का हुआ पालन

डेरी स्कनर गांव में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुदीक्षा के घर के आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। शुक्रवार को सुदीक्षा की शोकसभा के दौरान पुलिस दिन भर मुस्तैद रही। गांव के प्रवेश द्वार पर भी पुलिस का पहरा रहा। शोकसभा में शारीरिक दूरी के नियम का पूरी तरह पालन किया गया।

------------

ज्ञात हो कि दादरी तहसील क्षेत्र के डेरी स्कनर गांव निवासी छात्रा सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉब्सन कालेज में चार करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त कर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। 10 अगस्त को दादरी से बुलंदशहर जाते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी की गांव में चाय की दुकान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.