स्कूल में पढ़ाए पाठ का घर पर करें अभ्यास
जासं ग्रेटर नोएडा सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा आयुषी जैन ने सीआइएससीई की दसवीं की बोर्ड पर
जासं, ग्रेटर नोएडा : सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा आयुषी जैन ने सीआइएससीई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 97 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। उनका कहना है कि स्कूल में पढ़ाए पाठ्यक्रम को घर पर दोहराकर सफलता अर्जित की जा सकती है।
आयुषी परिवार के साथ ओमीक्रॉन-1 सेक्टर में रहती हैं। पिता डॉ. अरविंद कुमार जैन गलगोटिया विश्वविद्यालय में बेसिक एंड एप्लाइड साइंस विभाग के डीन हैं। मां डॉ. श्रद्धा जैन गृहिणी हैं। छोटी बहन रिषिता जैन कक्षा छह में पढ़ती है। आयुषी के कक्षा दस में अंग्रेजी, कंप्यूटर, गणित, विज्ञान, इतिहास-भूगोल व हिदी विषय थे। 12वीं में आयुषी ने भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान के साथ कंप्यूटर लिया है। वह भौतिक विज्ञान में शोध करना चाहती हैं। परीक्षा के दौरान रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। उनको नृत्य व पेंटिंग पसंद हैं।