पुलिस ने महिला को लौटाई चेन
जासंग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की महिला सुरक्षा इकाई टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर महिला को उसकी सोने की चेन लौटाई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:18 PM (IST)
जासं,ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की महिला सुरक्षा इकाई टीम ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर महिला को उसकी सोने की चेन लौटाई है। पुलिस को चेन लावारिस हालत में सड़क पर मिली थी। पुलिस ने बताया कि प्रमोद कुमार अपनी पत्नी प्रीति सिंह के साथ गाजियाबाद में रहते है। वे किसी कार्य से शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी प्रीति सिंह की चेन टूटकर गिर गई। पुलिस को चेन लावारिस सड़क पर पड़ी मिली। इसी बीच चेन खोने की सूचना देने पीड़िता कोतवाली पहुंची। पुलिस ने जब उसकी खोई चेन महिला को सौंपी, तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। पीड़िता ने चेन वापस मिलने पर पुलिस का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें