पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बार्डर का किया निरीक्षण
पुलिस प्रेक्षक गौतमबुद्ध नगर राजेंद्र कुमार मीना ने शनिवार को नोएड
जागरण संवाददाता, नोएडा :
पुलिस प्रेक्षक गौतमबुद्ध नगर राजेंद्र कुमार मीना ने शनिवार को नोएडा विधान सभा क्षेत्र-61 में पुलिस प्रशासन द्वारा फेस-2 स्थित फूल मंडी में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मंडी सचिव से वार्ता करके आवश्यक निर्देश दिए गए।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा समय से लगवाने व अन्य सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। डीसीपी नोएडा राजेश एस से कानून-व्यवस्था के संबंध में वार्ता की।
साथ ही नोएडा-दिल्ली बार्डर, अशोक नगर पर चेक पोस्ट, नाकाबंदी का निरीक्षण किया। दोनों जगह मौके पर पुलिस व आबकारी निरीक्षक को वाहनों की चेकिग करते हुए पाया। हालांकि चेक पोस्ट के पीछे मदर डेयरी एजेंसी के पास से दिल्ली से नोएडा आ रही रोड पर बैरियर नहीं मिलने पर पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया। बैरियर लगाने व चेकिग करने के निर्देश दिए। वहीं दिल्ली से नोएडा आने वाली मुख्य सडक ओखला बैराज, झुंडपुरा बार्डर एवं मयूर विहार बार्डर को चेक किया गया। जहां पर बैरियर लगाकर पुलिस पार्टी द्वारा बाकायदा चेकिग करते हुए पाया गया और अधिक संयमित व सतर्कता के साथ चेकिग करने का आदेश दिया। अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा एवं गैरकानूनी घुसपैठ को रोकने को लेकर किए गए प्रयासों का निरीक्षण किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को कोरोना प्रोटोकाल पालन संबंधी सख्त निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ मीटिग में पूर्व में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुरक्षा-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने व सतर्कता बरतने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लोग व राजनेता उनके 9289766224 पर फोन करके एवं वाट्एसप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। जनता से मिलने का समय 11 से दोपहर एक बजे रखा गया है।