जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:
बिसरख कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच शनिवार को दिन में चेरी काउंटी सोसायटी के पास मुठभेड़ हो गई। अपने आप को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से हुई फाय¨रग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा है। उनके पास से तीन तमंचे, एक पिस्टल व कार बरामद हुई। घायल दोनों बदमाशों के ऊपर जिले से 25-25 हजार रुपये का इनाम था। चारों बदमाशों के ऊपर हत्या, लूट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसरख कोतवाली पुलिस शनिवार दिन में लगभग तीन बजे वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध सैंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय कार की गति बढ़ाकर उसमे सवार बदमाशों ने फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार को चारों ओर से घेर लिया। जवाब में पुलिस ने भी फाय¨रग की। पुलिस की गोली से दो बादमाश घायल हो गए। मौके से भाग रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। गोली लगने से फरमान व राजू घायल हुए। फरमान गाजियाबाद के मसूरी व राजू बंदायू का रहने वाला है। दो अन्य बदमाशों की पहचान मुरादाबाद निवासी सचिन व पश्चिम बंगाल निवासी पोलाश के रूप में हुई है। बदमाशों के खिलाफ दिल्ली व मेरठ में भी मामला दर्ज है। वहां की पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यह गैंग राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वारदात करता था। इनका प्रमुख निशाना राहगीर व बड़े-बड़े शोरूम होते थे। लूट के दौरान विरोध करने वाले को मार देते थे। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। कई घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।
नोएडा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे