प्रोजेक्टर पर रामानंद सागर की रामायण देख रहे प्यावली गांव के लोग
संस दादरी कोरोना के चलते इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन के नियमों
संस, दादरी : कोरोना के चलते इस बार रामलीला का मंचन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए दादरी तहसील के प्यावली गांव में इस बार प्रोजेक्टर पर रामानंद सागर की रामायण दिखा रहे हैं। प्रोजेक्टर पर यह प्रसारण दशहरा तक जारी रहेगा। दशहरे के दिन सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए रावण दहन किया जाएगा। दूसरी तरफ दादरी नगर में लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी ने इस बार रामलीला का मंचन स्थगित कर दिया है, लेकिन विजय दशमी पर 25 अक्टूबर को अग्रसेन इंटर कालेज मैदान पर सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
प्यावली रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष लाला कमल किशोर ने बताया कि 18 अक्टूबर से प्यावली चौक पर प्रोजेक्टर पर शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक रामायण दिखाई जाती है। प्रोजेक्टर पर लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी दादरी के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि कमेटी इस बार रामलीला का मंचन नहीं कराएगी।