Move to Jagran APP

गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने भारत मां की वंदना की

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा स्वर्ण नगरी सेक्टर स्थित भाजपा जिला कैंप कार्यालय में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडल व बूथ क्षेत्र में पौधारोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली। गुरु पूर्णिमा पर गौतमबुद्ध नगर जिले में कार्यकर्ताओं ने 930 बूथ व मंडलों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भारत मां को नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:40 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने भारत मां की वंदना की
गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने भारत मां की वंदना की

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : स्वर्ण नगरी सेक्टर स्थित भाजपा जिला कैंप कार्यालय में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडल व बूथ क्षेत्र में पौधारोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली। गुरु पूर्णिमा पर गौतमबुद्ध नगर जिले में कार्यकर्ताओं ने 930 बूथ व मंडलों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भारत मां को नमन किया। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने घरों व आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि नीम, जामुन, पीपल, अमरूद, आम जैसे फल व छायादार पौधे लगाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल व केंद्र सरकार की उपलब्धि व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

loksabha election banner

इस मौके जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मुकेश नागर, बीना शुक्ला, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, तेजा गुर्जर, गजेंद्र मावी, देवा भाटी, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, गुरुदेव भाटी, सत्यपाल शर्मा, रिकू भाटी, अमित शर्मा, विकास चौधरी, पवन नागर, सर्वेंद्र कपासिया, योगेंद्र छोकर, पंकज रावल, राज नागर, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, रवि भदौरिया, प्रेम प्रधान, विचित्र तोमर, सोमेश गुप्ता, जगदीप नागर, उदयवीर चौधरी, अशोक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.