No Mini Lockdown in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी राहत, 24 घंटे का मिनी लॉकडाउन भी खत्म
No Mini Lockdown in Noida पिछले दिनों लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में यूपी के जिलों में रविवार को लगने वाला मिनी लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया गया है।
नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। No Mini Lockdown in Noida: उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ गाजियाबाद के लाखों लोगों को भी बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार ने शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार 12 बजे तक लगने वाला मिनी लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है।इससे पहले शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का सप्ताहंत मिनी लॉकडाउन लगता था। गौरतलब है कि पिछले दिनों लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में यूपी के जिलों में रविवार को लगने वाला मिनी लॉकडाउन खत्म करने का एलान किया गया है। इससे पहले सप्ताह के अंत में शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक 2दिनों का वीकेंड लॉकडाउन होता था। अगस्त महीने के अंत में इसे खत्म करने का एलान यूपी सरकार ने किया था और अब लोगों की सहूलियत के मद्देनजर रविवार का मिनी लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है।
वहीं, प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बंदी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बन्दी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। इसी के साथ कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्तरां भी संचालित किए जा सकेंगे। यहां तककि तहसील दिवस तथा थाना दिवस भी कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मिनी लॉकडाउन खत्म, लेकिन पालन करने होंगे ये दिशा निर्देश
- बाहर निकले पर मास्क लगाना होगा।
- सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
- आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की सलाह भी लोगों की दी गई है।
- सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 500 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
- धार्मिक स्थलों पर जाने के दौरान लोगों को मास्क लगाना होगा और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
- लोगों की आवाजाही सामान्य होगी। लोग रोज की तरह घऱों से निकल सकेंगे, लेकिन बाजार-दुकान और मॉल आदि के बंद होने से खरीदारी नहीं कर सकेंगे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो