Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021: Noida & Gr Noida में शांतिपूर्वक मतदान खत्म, कहीं हिंसा की खबर नहीं

UP Panchayat Chunav 2021 सोमवार को हो रहे मतदान में जनता जिला पंचायत सदस्य भी चुन रही है। बाद में इन्हीं सदस्यों में से कोई एक चेयरमैन चुना जाएगा। इस चुनाव से जिले की भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय होगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:53 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: Noida & Gr Noida में शांतिपूर्वक मतदान खत्म, कहीं हिंसा की खबर नहीं
इस चुनाव में कई नेताओं की प्रतिष्ठा और राजनीतिक भविष्य इस चुनाव पर टिका है।

नोएडा [धर्मेंद्र चंदेल]। गौतमबुद्ध नगर की राजनीति में सोमवार का दिन अहम है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। कोरोना के चलते तमाम इंतजाम किए गए थे। इस चुनाव में कई नेताओं की प्रतिष्ठा और राजनीतिक भविष्य इस चुनाव पर टिका है। इस चुनाव से जिले की भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय होगी। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशी भविष्य में विधानसभा चुनाव में ताल ठोकते नजर आ सकते हैं। 

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में पड़े मतों का ब्लॉक वाइज प्रतिशत 3:00 बजे तक की रिपोर्ट

बिसरख   -  61.89

दादरी      -  59.10

जेवर       -  59.45

राजनीतिक गलियारों में इन्हीं दोनों के नाम चेयरमैन पद के लिए प्रमुखता से जा रहे हैं। हालांकि, यह सब कुछ सोमवार के चुनाव पर ही निर्भर करेगा। क्योंकि चेयरमैन वही चुना जाएगा, जो पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत लेगा। वार्ड एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा से मोहिनी, कांग्रेस से सावित्री, सपा से पूजा वाल्मीकि व आम आदमी पार्टी से सरोज देवी मैदान में हैं। वार्ड दो बसपा से जयवती नागर, भाजपा से गीता नागर, कांग्रेस से रूपल नागर व सपा-रालोद से गीता भाटी मैदान में हैं। वार्ड तीन में सबसे दिलचस्प मुकबला होने की संभावना है।

भाजपा से देवा भाटी मैंदान में हैं। देवा युवा होने के साथ किसान परिवार से हैं। भाजपा हाईकमान में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, इसलिए भाजपा के सभी बड़े नेता रविवार को भी घर-घर जाकर वोट मांगते नजर आए। बसपा से वीरेंद्र प्रधान व सपा-रालोद से मुकेश सिशौदिया मैदान में हैं। जय जवान जय किसान एवं कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी राजेंद्र फौजी हैं। इनकी किसानों में अच्छी पैठ मानी जाती है।

जातीय समीकरण की वजह से भी इस वार्ड का चुनाव को दिलचस्प होगा। वार्ड चार से बसपा से अवनेश उर्फ अमन भाटी, भाजपा से सोनू प्रधान, सपा-रालोद से समीर भाटी व निर्दलीय सुनील भाटी मैदान में हैं। इस सीट पर ही कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। अमन भाटी को बसपा की तरफ से चेयरमैन पद का प्रत्याशी भी माना जा रहा है।

जिले में सबसे ज्यादा निगाह वार्ड पांच पर लगी है। यहां से भाजपा के अमित चौधरी, बसपा के कपिल छौंकर, रालोद-सपा के पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन रविंद्र भाटी, निर्दलीय रोहताश कुमार व कांग्रेस के वरुण आदि मैदान में हैं। इस सीट पर भी जातीय समीकरण की वजह से भी कड़ा मुकबला है।

अमित चौधरी को भाजपा की तरफ से चेयरमैन पद का प्रत्याशी माना जा रहा है। उन्हें भविष्य में भाजपा जेवर की बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसलिए इस सीट पर सभी की नजर लगी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.