UP Chunav 2022: सपा-आरएलडी प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने पहले किया पीछे हटने का एलान, फिर कहा लड़ेंगे
सुबह जेवर विधानसभा से आरएलडी-समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना चुनावी मैदान से पीछे हट गए हालांकि शाम होते होते उन्होंने अपने तेवर बदल लिए और लड़ने का एलान कर दिया। वे जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जेवर विधानसभा सीट से नामांकन किया था।
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सुबह जेवर विधानसभा से आरएलडी-समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने चुनावी मैदान से पीछे हटने का एलान किया था हालांकि शाम होते होते तेवर बदल गए। उन्होंने अपने ताजा फेसबुक अपडेट में कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले अवतार सिंह भड़ाना के अधिवक्ता ने कहा किकोरोना संक्रमित होने के चलते अवतार सिंह भड़ाना ने नाम वापस लिया है। बता दें कि जेवर विधानसभा सीट से अवतार सिंह भड़ाना ने नामांकन किया था।
बता दें कि अवतार सिंह भड़ाना अभी मीरापुर सीट से भाजपा के निलंबित विधायक हैं। वह पिछले कुछ महीने से जेवर क्षेत्र में सक्रिय थे। आरएलडी में शामिल होकर वह जेवर से अपना दावा ठोंक रहे थे। वह फरीदाबाद से सांसद भी रह चुके हैं।