Noida Weather Forecast: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हुई झमाझम बारिश
Noida Weather Forecast शुक्रवार दोपहर में बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है साथ ही उमस से भी राहत मिली है।
नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार दोपहर में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई, साथ ही उमस से भी राहत मिली है। उधर स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के मुताबिक मानसून की अक्षीय रेखा पश्चिम से लेकर पूरब तक हिमालय के तराई क्षेत्रों में पहुच गई है। उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा बनी है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इससे पहले बृहस्पतिवार को हुई बारिश औद्योगिक नगर के लोगों को गर्मी से एक बार फिर से राहत दिलाई थी। बारिश के बाद देर शाम मौसम सुहावना हो गयाा। इससे पहले पिछले तीन-चार दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोग की रातों की नींद और दिन का चैन छीना हुआ था।
उधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो अगस्त तक हल्के से मध्यम बादल रहने का अनुमान है। इससे बीच-बीच में बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार की सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन सुबह 10 बजे होते-होते आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर 12 बजे आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। इसके बाद करीब एक बजे से गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश का यह सिलसिला शाम छह बजे तक जारी रहा। कई लोग ने छतों पर जाकर इस बारिश का आनंद भी लिया।
बारिश से अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 10 मिलीमीटर से अधिक की बारिश हुई है। उधर, मौसम विज्ञानी के अनुसार आगामी दो अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बादल छाने के साथ बीच-बीच में रुक रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में कमी आएगी, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलती रहेगी।