गर्भवती महिलाएं सुबह शाम करें योग, स्ट्रोंग बनाएं अपना इम्यून सिस्टम
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। लॉकडाउन के चलते के ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
नोएडा, जागरण संवाददाता। गर्भावस्था हर महिला के लिए बेहद महत्वपूर्ण और नाजुक समय होता है। गर्भवती महिलाओं की छोटी-छोटी आदतें भी शिशु पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इस दौरान उनका इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं सही खानपान के साथ सुबह शाम योग करें।
गर्भावस्था के दौरान उनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। लॉकडाउन के चलते के ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। उन्हें पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए। महिलाओं को ऐसे समय में रुटीन चेकअप व अल्ट्रासाउंड के लिए डॉक्टर से फोन पर ही सलाह लेनी चाहिए। घर में ही सुबह शाम चलने की कोशिश करें। ऐसे में वे बाहर होने वाले प्रदूषण से भी बच सकती है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को पूरे दिन मन की शांति के लिए खुश रहना चाहिए।
वर्क फ्रॉम होम करने वाली महिलाओं को चाहिए कि वे लैपटॉप को पैर पर रखकर बिल्कुल भी काम नहीं करें। इसके लिए वे लैपटॉप को मेज और कुर्सी रखकर काम कर सकती हैं। समय व्यतीत करने के लिए मोबाइल के बजाय किताबें पढ़ें। अगर कुछ देखना ही है तो टीवी पर देख सकती है साथ ही पुराने गानों को सुन सकती है। खाने में सादा और स्वस्थ भोजन ही ले। पीना खूब पिएं। ठंडे के बजाय गर्म पानी ही पिएं। किसी भी भी वायरल से संक्रमित व्यक्ति से दूर ही रहे। साफ सफाई का विशेष ध्यान दे।
गौरतलब है कि देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ा दी है। इससे पहले मार्च के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की थी लेकिन मामलों को बढ़ता देख अब इस अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके पीछ उनका मकसद सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।