Move to Jagran APP

रक्षाबंधन मनाकर लौट रही हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपित फरार Noida News

रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला के साथ लिफ्ट के बहाने कार में दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया।

By Edited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 10:06 PM (IST)
रक्षाबंधन मनाकर लौट रही हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपित फरार Noida News
रक्षाबंधन मनाकर लौट रही हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से दुष्कर्म, आरोपित फरार Noida News

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। बुलंदशहर में अपने घर से रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने कार में दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। बाद में परीचौक पर छोड़कर फरार हो गया। महिला का मेडिकल परीक्षण करा पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

prime article banner

पुलिस ने बताया कि पीड़ित 32 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी एक महिला मित्र बीटा सेक्टर में रहती है। महिला की सहेली की एक शख्स से दोस्ती है। सहेली के दोस्त का भाई सरदार उर्फ बल्ली की पीड़िता महिला से पिछले लगभग बीस दिनों से लगातार फोन पर बात हो रही थी। बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे महिला बुलंदशहर स्थित अपने मायके से परी चौक आई थी। परी चौक से बल्ली ने महिला को नोएडा सेक्टर 144 जाने के लिए अपनी कार में लिफ्ट दी।

पीड़िता का आरोप है कि घर छोड़ने की बजाय बल्ली उसे इधर-उधर घुमाता रहा। इस दौरान बल्ली ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि बल्ली ने महिला के डेबिट कार्ड से एक हजार रुपये वैशाली गाजियाबाद स्थित एक एटीएम बूथ से भी निकलवाए। जांच में एटीएम बूथ की फुटेज भी मिली है। बाद में आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और परीचौक पर छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को पता चला है कि महिला का पति बादलपुर कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। कुछ वर्ष पूर्व महिला के पति के पास काम करने वाले वाला युवक लापता हो गया था। बाद में उसका शव बरामद हुआ था। युवक के परिजन ने मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर कराई थी। युवक की हत्या के मामले में महिला लगभग ढाई साल जेल में बंद रहने के बाद जमानत पर बाहर आई है।

महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। साथ ही मोबाइल की सीडीआर से पता चला है कि महिला और आरोपित की पिछले कई दिनों से बात हो रही है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित का भाई परिजन से अलग रह रहा था और आरोपित उसे ढूंढता हुआ ग्रेटर नोएडा पहुंचा है। इस दौरान आरोपित की महिला से पहचान हुई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.