Move to Jagran APP

Noida Mini Lockdown: अब सिर्फ 24 घंटे को होगा मिनी लॉकडाउन, जानें- शुरू और खत्म होने का समय

Noida Mini Lockdown गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में अब शुक्रवार के बजाय शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक मिनी लॉकडाउन लागू रहेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 02:48 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 09:03 AM (IST)
Noida Mini Lockdown: अब सिर्फ 24 घंटे को होगा मिनी लॉकडाउन, जानें- शुरू और खत्म होने का समय
Noida Mini Lockdown: अब सिर्फ 24 घंटे को होगा मिनी लॉकडाउन, जानें- शुरू और खत्म होने का समय

नोएडा/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। Noida Mini Lockdown:  उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने केंद्रीय गृहमंंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक, लोगों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। अनलॉक-4 के शुरू होने के साथ ही अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब साप्ताहंत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगातार 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन को कम कर दिया गया है। नए आदेश के बाद दोनों जिलों में  अब शुक्रवार के बजाय शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक मिनी लॉकडाउन लागू रहेगा। इस तरह शनिवार को लगने वाला मिनी लॉकडाउन हटाने का फैसला किया गया है। इससे कारोबारियों के आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली है। अब छोटे और बड़े दोनों कारोबारी शनिवार को भी काम-धंधा चालू रख सकते हैं।

loksabha election banner

इन्हें मिली राहत

  • सभी तरह की दुकानें खुलेंगी।
  • मॉल खुलेंगे।
  • जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। आम दिनों की तरह शनिवार को लोग अपने कामकाज निपटा सकेंगे।
  • दूध और मेडिकल की शॉप खुलीं रहेंगी।
  • अनलॉक-4 में बाजार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे।
  • प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को ही रहेगी। अगस्‍त तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू होता था।

मॉल खुलने से मिली राहत

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगने वाले मिनी लॉकडाउन से बड़ी परेशानी होती थी। सोमवार से शुक्रवार  तक काम करने के बाद शनिवार और सोमवार ही खरीदारी का समय मिलता था, लेकिन मिनी लॉकडाउन से बाहर ही नहीं निकल पाते थे। रविवार को अब भी नहीं निकल पाएंगे, लेकिन शनिवार रात 9 बजे तक तो खरीदारी कर सकते हैं। 

वहीं, दुकानदारों ओर मॉल संचालकों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते पहले ही भारी नुकसान में थे, लेकिन शनिवार तक मॉल खुलने से हमारे साथ उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.