नोएडा [मोहम्मद बिलाल/ सौरभ राय]। Noida Weather News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी का सितम मंगलवार को भी जारी है। जिले में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहर में ऐसा लगा रहा है कि जैसे जलती हुई आग सामने है।
पारा 43 के पार पहुंचते ही भीषण गर्मी की वजह से चंद कदम चलते ही लोग बेहाल हो रहे हैं। रियायतों के बावजूद सड़कों पर लोग कम दिख रहे हैं।
29 से 31 के बीच हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। रविवार को जिले का पारा 45 डिग्री था। उन्होंने कहा कि 28 मई तक गर्मी और बढ़ेगी। 29 से 31 के बीच बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कूलर -एसी की बढ़ी डिमांड
गर्मी बढ़ते ही कूलर-एसी की डिमांड भी बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर सुबह होते ही खरीदारों का जमावाड़ा लग जाता है। सेक्टर-22 निवासी व्यापारी रविंद्र सिंह का कहना है कि वह प्रतिदिन पांच कूलर व 10 पंखों की बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा एसी के खरीदार भी बढ़े हैं।
अस्पतालों में डायरिया के मरीज बढ़े
गर्मी शुरू होते ही नौनिहालों की मुसीबत बढ़ गई है। बच्चों को सबसे ज्यादा डायरिया की परेशानी होने लगी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संतराम का कहना है कि गर्मी चरम पर है। इस समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी ज्यादा हो गई है। कई जगहों पर लोगों को अघोषित बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है।
नोएडा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO