Noida Weather Forecast: नोएडा के लोगों को अभी और सताएगी गर्मी, जानिए- कब मिलेगी राहत
Noida Weather Forecast रविवार सुबह से ही कड़ी धूप रही। दोपहर के समय तेज तपिश के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।
नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। Noida Greater Noida Weather Forecast: मई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ तापमान भी प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रविवार को भी गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के वक्त गर्म भरी हवाएं चल रही हैं। घरों से बाहर निकले लोग अपना मुंह ढंके हुए नजर आए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, नोएडा में रविवार को अधिकतम तामपान 44.7 डिग्री और न्यूनतम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 26 मई तक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रविवार सुबह से ही कड़ी धूप रही। दोपहर के समय तेज तपिश के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। घरों से बाहर निकले लोग अपना मुंह ढंके हुए नजर आए।
इससे पहले शनिवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा का तापमान इस सीजन का अधिकतम पारा 44.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री के साथ अपने रिकॉर्ड स्तर पर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 26 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार सुबह से ही कड़ी धूप रही। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। पूरे दिन गर्म हवा चलती रही। आर्द्रता का स्तर 17 से 39 फीसद के बीच रहा। इससे पूरे दिन गर्मी बनी रही।
28 और 29 मई को मिल सकती है गर्मी से राहत
27 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 28 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे के साथ गरज चमक देखने को मिल सकती है। वहीं 29 मई को हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आइएमडी के मुताबिक मई में लगातार छठे वर्ष अधिकतम पारा 44 डिग्री के पार रहा है।
बना रहेगा लू का प्रकोप
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचा है, लेकिन यह सिस्टम काफी कमजोर है।जिसके कारण बारिश केवल उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों तक ही सीमित रही।मैदानी इलाकों पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। इससे प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम से कम अगले 4-5 दिन नहीं है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के साथ ही लू का प्रकोप बना रहेगा।