Move to Jagran APP

Noida News: जानिए शहर के लोग किस-किस दिन लगवा पाएंगे कोरोना का टीका

जिले में अब हर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विगत शनिवार को 393 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होने के बाद 24060 कर्मचारी शेष रह गए हैं। शुक्रवार को प्रथम चरण के तहत कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:05 PM (IST)
Noida News: जानिए शहर के लोग किस-किस दिन लगवा पाएंगे कोरोना का टीका
शुक्रवार को 14 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, 4200 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में अब हर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विगत शनिवार को 393 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होने के बाद 24,060 कर्मचारी शेष रह गए हैं।

loksabha election banner

टीके से प्रभावित हुए कर्मचारियों को समय पर इलाज की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-59 स्थित एचसीएल में स्थापित कंट्रोल रूम में अलग से वैक्सीनेशन सेल भी बना ली है। टीका लगवा चुके कर्मचारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को घबराने की बजाय सकारात्मक सोचने और मास्क, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजेशन का पालन करने की सलाह दे रहे हैं।

22 जनवरी को 4,200 कर्मचारियों को लगेगा टीका

शुक्रवार को जिले में प्रथम चरण के तहत कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 14 केंद्रों का चयन किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर जगह अनुसार बूथ बनाए गए हैं। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान 4,200 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया व प्रबंधकों को व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

टीकाकरण में वह कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे, जो शनिवार को हुए टीकाकरण में छूट गए थे। सभी कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर 100-100 कर्मचारियों को टीका लगेगा।

इन केंद्रों पर होगा कोरोना टीकाकरण

केंद्र                            बूथ                        कर्मचारी

सेक्टर-30 चाइल्ड     पीजीआइ 2                    200

सेक्टर-30 जिला      अस्पताल 2                    200

सेक्टर-128          जेपी अस्पताल 4                400

सेक्टर-62           फोर्टिस अस्पताल 5             500

सेक्टर-27           कैलाश अस्पताल 7             700

सेक्टर-24              ईएसआइसी 3                 300

भंगेल                       सीएचसी 1                  100

बिसरख                    सीएचसी 2                  200

बिसरख                    पीएचसी 2                  200

ग्रेटर नोएडा         यथार्थ अस्पताल 3             300

ग्रेटर नोएडा              जिम्स 2                     200

ग्रेटर नोएडा              शारदा 6                     600

जेवर                    सीएचसी 2                     200

जेवर                कैलाश अस्पताल 1             100

डॉ. नीरज त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां तेज है, सभी केंद्रों का निरीक्षण कर प्रबंधकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। टीका लगवाने के लिए कर्मचारियों में जागरूकता फैलाई जा रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.