Move to Jagran APP

Noida Dev Diwali : शहर में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, मंदिरों में जले दीये

नोएडा शहर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर के पुजारी शिव नारायण शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर परिसर में 360 दीप जलाएं गए।इसके साथ ही सत्यनारायण कथा का पाठ किया गया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:23 PM (IST)
Noida Dev Diwali : शहर में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, मंदिरों में जले दीये
छठ घाट पर देव दीपावली के दिन पूजा करती महिलाएं।

नोएडा, पारुल रांझा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोमवार को शहर में देव दीपावली मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में इस दिन देव भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने की खुशी में दीप जलाए जाएंगे। इस दौरान कोविड-19 की सतर्कता को लेकर सुरक्षा नियमों के पालन का भी ख्याल रखा गया। सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर के पुजारी शिव नारायण शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर परिसर में 360 दीप जलाएं गए।इसके साथ ही सत्यनारायण कथा का पाठ किया गया।

loksabha election banner

देव दीपावली के दिन ही लगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

उन्होंने बताया कि इस बार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी दिन लगा था। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया। उपछाया ग्रहण से सूतक का कोई प्रभाव नहीं था। आम दिनों की तरह मंदिर खुले रहे और कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहें।

सोसायटी में बने घाट में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण काफी लोग स्नान आदि के लिए गंगा घाट पर नहीं जा पा रहे थे।

छठ पूजा के लिए बने घाट में जले दीये

इसी के चलते सोसायटी में बने छठ पूजा घाट में व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालु हिंदुओं के प्रमुख त्योहार देव दीपावली को मनाया जा सके। इस कार्य में सेक्टर-34 जगन्नाथ सेवा संघ का भी पूर्ण सहयोग रहा। इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आरती एवं पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भीम सिंह राऊत, संजय, आचार्य शिवाशंकर, मोहन सिंह, सुरेंद्र यादव, ज्योत्सना आचार्य, सुनीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से किया जगमग

इधर, सेक्टर-82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रह्मचारी कुटी में सोमवार को देव दीपावली मनाई गई। महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में संतों के साथ भक्तों ने घी के दिये जलाकर मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग किया। इस अवसर विशेष रूप से बोध गया के श्रीमहंत रमेश गिरी महाराज मौजूद रहे। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया था। इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। इस मौके पर विजय भारती, अशोक कुमार, सुशील पाल, शिवव्रत तिवारी, सुभाष शर्मा, पिंटू यादव, अमितेश सिंह, नेपाल सिंह चौहान, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Farmers Protest: किसानों के आंदोलन से दूध की आपूर्ति में नहीं आएगी बाधा

देश के लाखों लोगों के लिए रेलवे से जुड़ी अहम खबर, मंगलवार से बदलने वाला है राजधानी सहित 40 ट्रेनों का समय

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.