Move to Jagran APP

यूपी के ग्रेटर नोएडा बाढ़ में फंसे 25 लोग, सूचना पर पहुंची NDRF की टीम ने सभी को बचाया

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा लोनी और फरीदाबाद में भी बाढ़ का असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 07:57 PM (IST)
यूपी के ग्रेटर नोएडा बाढ़ में फंसे 25 लोग, सूचना पर पहुंची NDRF की टीम ने सभी को बचाया
यूपी के ग्रेटर नोएडा बाढ़ में फंसे 25 लोग, सूचना पर पहुंची NDRF की टीम ने सभी को बचाया

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को बहुत अधिक मात्रा में छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली में यमुना उफान पर है। मंगलवार को यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वहीं, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में भी बाढ़ का असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखने लगा है।

loksabha election banner

तिलवाड़ा गांव में बाढ़ के पानी में लगभग 25 लोग फंस गए थे। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम के साथ वहां पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन कर सभी लोगों को वहां से बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में यमुना लगातार उफान पर है, लगातार पानी बढ़ने के साथ निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा में होने वाली बारिश की बदौलत यमुना का पानी उफान मार रहा है। 

बता दें कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब नौ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इससे दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ गई है।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.