Move to Jagran APP

बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरी महिला, हालत गंभीर; पति से चल रहा है विवाद

महिला का नाम कीर्ति पांडे्य (25) है और उसकी शादी एक वर्ष पहले ही हुई है। उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 02:01 PM (IST)
बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरी महिला, हालत गंभीर; पति से चल रहा है विवाद
बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरी महिला, हालत गंभीर; पति से चल रहा है विवाद

नोएडा, जेएनएन। देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम में संदिग्ध हालत में महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम कीर्ति पांडे्य (25) है और उसकी शादी एक वर्ष पहले ही हुई है। 

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक, कीर्ति पांडेय का  उत्तराखंड निवासी अपने पति चेतन पांडेय से विवाद चल रहा है। कीर्ति 3 माह के बच्चे के साथ मायके में रह रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे वह बालकनी में बच्चे के साथ थी। परिजनों का कहना है कि वह बच्चे को संभालने के दौरान अनितंत्रित होकर नीचे गिर गई। पुलिस इसे आत्महत्या का प्रयास बता रही है। महिला मानसिक रूप से परेशान भी है। वहीं, अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.