Coronavirus Noida: गाजियाबाद के पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, जानें, हापुड़ और गाजियाबाद का हाल
देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच आपके लिए जानना बेहद जरुरी है कि आपके राज्य में कोरोना की स्थिति क्या है। यहां जानें गाजियाबादहापुड़ और नोएडा का हाल।
नोएडा, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के मामलों में अब तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 106737 एक्टिव केस हैं। वहीं, 104106 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 6075 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य और देश के साथ-साथ जाने गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का हाल।
Noida, hapur and Ghaziabad Coronavirus update
- मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में बुधवार को गाजियाबाद के चार मरीजों की मौत हो गई। इन चार मरीजों का कोरोना वायरस की जाच के लिए सैंपल लैब भेजे गए था। देर शाम को आई दो मरीजों की जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नेहरू नगर स्थित एक निजी अस्पताल में महिला कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 14 लोगों को स्वस्थ मानते हुए कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
- कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा जारी है। बुधवार को आई जाच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी, पुलिसकर्मी समेत 25 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, इससे जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 521 हो गया है। राहत की बात यह है कि चार मरीज डिस्चार्ज होकर घर भी पहुंचे हैं।
ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 348 हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव मरीजों में सेक्टर-19 निवासी दो महिलाएं जिनकी आयु 23 एव 24 वर्ष, सेक्टर-143 व 37 वर्षीय महिला, सेक्टर-12 निवासी 29 वर्ष पुरुष व 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले है।
- हापुड़ में कोरोना के मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पांच और मरीजों में बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि निजी लैब ने की है। जिसके कारण अभी मरीज को जनपद के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है। जनपद में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। चार और मरीजों को मिला कर अब जनपद में 153 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं सात मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जनपद के स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है।