ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी के पास दिखा तेंदुआ, इलाके के लोगों में हड़कंप
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी के सामने शनिवार को सुबह-सुबह तेंदुआ दिखने के कारण लोगों में खौफ है। इलाके में तेंदुए की सूचना से लोगों में खौफ है।
ग्रेटर नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी के सामने शनिवार को सुबह-सुबह तेंदुआ दिखने के कारण लोगों में खौफ है। इलाके में तेंदुए की सूचना से लोगों में खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
लोगों से मिली जानकारी यह तेंदुआ गौड़ सिटी के पास शनि मंदिर के निकट देखा गया है। वहां के स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी है। टीम उसे खोजने में लगी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।लोग उत्सुकतावश अपने- अपने बालकनी से और खिड़की से वन विभाग की टीम को देख रहे हैं। कई लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं।
बता दें कि गुरुग्राम के मानेसर में धानावास पातली गांव में कुछ दिनों पहले तेंदुए के पैरो के निशान मिलने पर गांववालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वहां वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो पता चला कि वह लकड़बग्घे के पैरों के निशान हैं। हालांकि किसी भी तरह की चूक ना हो इसलिए ड्रोन की मदद ली गई। इससे 60 एकड़ के क्षेत्र में तेंदुए की खोज की गई।