Move to Jagran APP

PAC के एक जवान से गलती से चली गोली, दूसरा जवान छर्रे लगने से हुआ घायल Noida News

बीटा दो कोतवाली स्थित परीचौक चौकी पर ड्यूटी शिफ्ट बदलते दौरान पीएसी के एक जवान के सरकारी हथियार से चली गोली से दूसरा जवान घायल हो गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 08:09 PM (IST)
PAC के एक जवान से गलती से चली गोली, दूसरा जवान छर्रे लगने से हुआ घायल Noida News
PAC के एक जवान से गलती से चली गोली, दूसरा जवान छर्रे लगने से हुआ घायल Noida News

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। बीटा दो कोतवाली स्थित परीचौक चौकी पर ड्यूटी शिफ्ट बदलते दौरान पीएसी के एक जवान के सरकारी हथियार से चली गोली से दूसरा जवान घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी शिफ्ट बदलते दौरान पीएसी का जवान हथियार दूसरे साथी को दे रहा था तभी गलती से गोली चली और जमीन में जा घुसी। वहीं मौजूद दूसरा जवान गले, सीने व पैर में गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया।

loksabha election banner

दोनों जवानों की ड्यूटी इन दिनों एक्सपो मार्ट में चल रहे कॉप 14 में लगी हुई है। मामले में घायल जवान ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। उसका कहना है कि यह महज एक हादसा है।

गाजियाबाद स्थित 47वीं बटालियन में तैनात जवानों की ड्यूटी इन दिनों एक्सपो मार्ट में कॉप 14 में लगी हुई है। सोमवार सुबह आठ बजे ड्यूटी शिफ्ट बदलने के दौरान एक जवान के पास मौजूद हथियार से गलती से गोली चल गई। गोली पहले जमीन पर लगी और फिर वहीं मौजूद पीएसी के दूसरे जवान के गोली के छर्रे लगे। जवान के तुरंत खून निकलने लगा। आनन-फानन में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

बताया गया है कि जिस जवान से गोली चली व जिसको लगी दोनों आपस में एक दूसरे को जानते है। घटना के दौरान वहां कई अन्य पुलिसकर्मी व पीएसी कर्मी भी मौजूद थे। जिन्होंने बीटा दो कोतवाली पुलिस को बताया कि गोली गलती से चली थी। घायल का बयान पुलिस ने दर्ज किया है। उसने मामले में मुकदमा दर्ज कराने या फिर किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.