Move to Jagran APP

BJP-कांग्रेस और BSP के 500 से अधिक नेता ने हरियाणा में चल रहे चुनावी चाल

तीन प्रमुख दल भाजपा कांग्रेस और बसपा हाईकमान ने गौतमबुद्धनगर के नेताओं को फरमान भेजकर अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में पार्टी के लिए वोट मांगने के निर्देश दिए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 09:22 PM (IST)
BJP-कांग्रेस और BSP के 500 से अधिक नेता ने हरियाणा में चल रहे चुनावी चाल
BJP-कांग्रेस और BSP के 500 से अधिक नेता ने हरियाणा में चल रहे चुनावी चाल

ग्रेटर नोएडा [धर्मेंद्र चंदेल]। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नेता भी तापमान बढ़ा रहे हैं। फरीदाबाद और पलवल की सीमाएं गौतमबुद्धनगर जिले से सटी हुई हैं। दोनों जिले में तिगांव, बड़खल, फरीदाबाद, बल्लभगढ, पलवल व होडल समेत नौ विधान सभा सीट हैं। बड़ी संख्या में गौतमबुद्धनगर के लोगों की इनमें रिश्तेदारियां हैं। इससे गौतमबुद्धनगर के नेताओं की हरियाणा के विधानसभा चुनाव में डिमांड बढ़ गई हैं। तीन प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और बसपा हाईकमान ने गौतमबुद्धनगर के नेताओं को फरमान भेजकर अपनी-अपनी रिश्तेदारियों में पार्टी के लिए वोट मांगने के निर्देश दिए हैं। हाईकमान के आदेश के बाद गौतमबुद्धनगर से करीब ढाई सौ नेता नौ विधान सभा क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। वैसे पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो नेताओं की संख्या 500 के आसपास पहुंच जाएगी।

loksabha election banner

वहीं, खासकर गुर्जर बहुल गांवों में गौतमबुद्धनगर के लोग चुनाव प्रभावित करते हैं। इसी वजह से भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, दादरी के भाजपा विधायक तेजपाल नागर, उत्तर प्रदेश के गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर समेत गुर्जर नेताओं को हरियाणा चुनाव में लगाया गया है। जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह की भी यमुना से सटे गांवों में नुक्कड़ सभाएं रखी गई हैं। 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर और हरियाणा के फरीदाबाद एवं पलवल के करीब दो सौ गांवों के लोग आपस में रिश्तेदारियों की डोर में बंधे हुए हैं। सीमाएं करीब होने एवं अलग-अलग गोत्र के गांव होने की वजह से तीनों जिले के लोगों की आपस में रिश्तेदारियां करना पहली पंसद हैं। यमुना से सटे गांवों के लोगोंं में भाईचारा है। वे एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं।

उत्तर प्रदेश में जब भी लोकसभा अथवा विधान सभा चुनाव होता है तो फरीदाबाद एवं पलवल के गुर्जर नेता यहां मतदाताओं को अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार करते हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, तिगांव के विधायक ललित नागर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने लोकसभा और विधान सभा चुनावों में गौतमबुद्धनगर में आकर अपने-अपले दल के लिए वोट मांगे थे। इसी तरह अब यहां के नेता फरीदाबाद व पलवल की विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं।

गौतमबुद्धगर से सबसे ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता फरीदाबाद और पलवल में डेरा डाले हुए हैं। नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, सुदेश अवाना, महेश अवाना पिछले एक सप्ताह से तिगांव विधान सभा क्षेत्र में जुटे हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड़्डू, पूर्व विधायक समीर भाटी, मनोज चौधरी, डा. महेंद्र नागर, अजीत दौला आदि को हरियाणा में लगाया गया है। बसपा ने पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, वरिष्ठ नेता गजराज नागर को हरियाणा जाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जिले से शीघ्र कई और बड़े नेता हरियाणा के विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.