केबीसी से बाहर होते ही दीपिका ने अमिताभ से कही ऐसी बात कि उड़ गए उनके होश
ग्रेटर नोएडा की शिक्षिका दीपिका शर्मा ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते। 12 वें प्रश्न का उत्तर वह नहीं दे पाई। उसके बाद अमिताभ ने उनके खाते में जीती रकम ट्रांसफर कर दी।
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। केबीसी की हॉट सीट पर बैठी फादर एग्नेल स्कूल की शिक्षिका दीपिका शर्मा ने शुक्रवार को पहले पड़ाव से आगे खेलना शुरू किया। 11 प्रश्नों का उत्तर देकर दीपिका ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते। शो की समाप्ति पर दीपिका ने अमिताभ बच्चन के साथ टिकटॉक वीडियो भी सूट किया। अमिताभ बच्चन द्वारा शो में पूछे गए छठे व सातवें प्रश्न का दीपिका ने बहुत आसानी से उत्तर दे दिया।
आठवें प्रश्न ने दीपिका का उलझन में डाला
आठवें प्रश्न ने दीपिका को उलझन में डाल दिया। प्रश्न का जवाब देने के लिए दीपिका ने फिफ्टी फिफ्टी लाइफ लाइन का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने प्रश्न का उत्तर दिया। नौंवे प्रश्न का जवाब भी दीपिका ने आसानी दे दिया। दसवें प्रश्न पर दीपिका दोबारा उलझन में फंस गई। उत्तर देने के लिए उन्होंने प्रश्न बदलने की लाइफ लाइन चुनी।
शो में दिखा पति के साथ का वीडियो
विकल्प के बाद स्क्रीन पर आए प्रश्न का उन्होंने आसानी से उत्तर दे दिया। दसवें प्रश्न का उत्तर देकर उन्होंने शो के दूसरे पड़ाव को पार करते हुए 3 लाख 20 हजार रुपये जीते। रकम जीतने के बाद अमिताभ ने दीपिका द्वारा उनके पति दीपक शर्मा के साथ सूट किए गए टिकटाक वीडियो को दिखाया। शो के 11वें प्रश्न में लाइफ लाइन एक्सपर्ट का प्रयोग किया।
नहीं दे पाई 12वें प्रश्न का उत्तर
एक्सपर्ट ने प्रश्न का सही जवाब दिया। इसके आधार पर उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपये जीते। 12 वें प्रश्न का उत्तर वह नहीं दे पाई। उसके बाद अमिताभ ने उनके खाते में जीती रकम ट्रांसफर कर दी।
टिक-टॉक वीडियो बनाने की जताई इच्छा
शो की समाप्ति पर दीपिका ने अमिताभ बच्चन के साथ टिकटॉक वीडियो बनाने की इच्छा जताई। अमिताभ ने हंसते हुए यह कहा कि शो का नियम वीडियो बनाने का नहीं है, लेकिन दीपिका ने अमिताभ के साथ हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध गाने अंग्रेजी में कहते हैं आइ लव यू पर टिकटॉक वीडियो सूट किया।