Encounter in UP: ग्रेटर नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में 2 बदमाशों को लगी गोली
दिल्ली से सटे गौमतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ हो गई जिसके बाद 25-25 हज़ार के ईनामी दो बदमाशों को लगी गोली है।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 08:26 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। पिछले दो साल से उत्तर प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार बदमाशों पर लगाम लगाने की कड़ी में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली से सटे गौमतबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा शहर में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद 25-25 हज़ार के ईनामी दो बदमाशों को लगी गोली है। दोनों घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों इनामी बदमाशों ने दादरी कस्बे में cobb के शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह मुठभेड़ थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि ये दोनों बदमाश अपनी गैंग के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें