Move to Jagran APP

Coroanvirus: लॉकडाउन में लोग योग और ठहाकों से दूर भगा रहे रोग Noida News

Coroanvirus LockDown घरों में कैद ये लोग सुबह उठकर सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिये एकसाथ अपने घरों में ठहाके लगाते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 03:32 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 03:32 PM (IST)
Coroanvirus: लॉकडाउन में लोग योग और ठहाकों से दूर भगा रहे रोग Noida News
Coroanvirus: लॉकडाउन में लोग योग और ठहाकों से दूर भगा रहे रोग Noida News

नोएडा [पारुल रांझा]। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है। इससे लोगों का रुटीन भी पूरी तरह बदल गया है। नोएडा के लाफ्टर योगा क्लब के सदस्य एक साथ हंसकर न सिर्फ अपने रोग दूर कर रहे हैं बल्कि अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच के साथ कर रहे हैं। घरों में कैद ये लोग सुबह उठकर सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिये एकसाथ अपने घरों में ठहाके लगाते हैं।

loksabha election banner

क्लब के सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से सुबह टहलने के बाद एकसाथ योग करते रहे हैं। आज खुद को मानसिक रूप से बहुत मजबूत, स्वस्थ व प्रसन्नचित अनुभव करते हैं। कोरोना के चलते भले ही मिलना मुश्किल हो गया है, लेकिन हंसने से जीवन में बहुत कुछ बदला है। इसलिए सभी एकसाथ वीडियो कॉल से कनेक्ट होकर योग करते हैं।

मेंटली और फिजिकली फिट रहने के लिए हमेशा करती हैं योग

ग्रुप की सदस्य प्रभा बताती हैं कि लॉकडाउन के चलते महिलाओं के जीवन में काफी बदलाव आ रहे हैं, जो महिलाएं रोजाना ऑफिस में काम करती थीं, वह अब पूरा दिन घर पर हैं। घर में रहकर ही वे अपने ऑफिस वर्क के साथ घर की जिम्मेदारियों को भी पूरा कर रही हैं। खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रहने के लिए योग, मेडिटेशन, व्यायाम जरूरी है। हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्वस्थ नारी के लिए योग करना सबसे बेहतर है। योग उनकी दिनचर्या का एक हिस्सा है। पहले खुद को मेंटली फिट करने के लिए सभी के साथ पार्क में योग करती थीं। अब लॉकडाउन के चलते बेशक घरों में ही कैद हैं, लेकिन लाफ्टर क्लब की वीडियो क्लास का कोई सेशन नहीं छोड़ती।

दूरियां कम कर रहा ग्रुप

क्लब के सदस्य एन. महाजन ने बताया कि खुश रहना कई बीमारियों की दवा है। इस पर अमल करते हुए घरों में ही व्यायाम, हास्य योग करने के साथ ही फिट रहने पर जोर दे रहे हैं। जूम एप के जरिये दूरियां कम कर एकसाथ योग करते हैं। ग्रुप के 20 से 30 सदस्य समय तय कर वीडियो कॉल पर जुड़ते हैं।

ये भी पढ़ेंः LockDown: अब नोएडा में अभिभावकों से फीस नहीं मांग सकेंगे स्कूल, दबाव बनाया तो होगी जेल 

LockDown: पुलिस के लिए हेल्पलाइन बनी सिर दर्द, लोग कर रहे मनपसंद भोजन की मांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.