Move to Jagran APP

Noida Fire News Update: कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने बेघर लोगों के लिए की भोजन की व्यवस्था

Noida Fire News Update पंखुड़ी पाठक ने कहा कि ने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर आगे भी मदद मिलती रहेगी। लोगों की स्थिति काफी दयनीय है। लोगों के पास अब रहने को न छत है और ना ही खाने के लिए खाना। इससे लोग पलायन को मजबूर हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:00 AM (IST)
Noida Fire News Update: कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने बेघर लोगों के लिए की भोजन की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक की फाइल फोटो।

नोएडा, जागरण संवाददाता।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने बहलोलपुर गांव पहुंचकर बेघर लोगों के भोजन की व्यवस्था की। लोगों से हर संभव मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर आगे भी मदद मिलती रहेगी। लोगों की स्थिति काफी दयनीय है। लोगों के पास अब रहने को न छत है और ना ही खाने के लिए खाना। इससे लोग पलायन को मजबूर है। सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है, लेकिन मदद नहीं मिली है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के अलावा घटनास्थल पहुंचकर लोगों को मदद करने की बात कही। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, विक्रम सेठी, उमर फारूक, सुजीत यादव, बृजपाल सिंह, रवि माथुर, रियाज, कोशिंदर पहलवान व निखिल यादव मौजूद थे।

loksabha election banner

सपा ने भी बांटी राहत सामग्री

समाजवादी पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी भी बहलोलपुर गांव पहुंचे। अग्निकांड में अपने घर गंवाने वाले लोगों से बातचीत की। उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने बताया जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण को पीडि़त परिवारों को हरसंभव मदद करनी चाहिए। पीडि़त परिवारों को जो नुकसान हुआ है, उसका मूल्यांकन कर मदद की जाए।

इस मौके पर पूर्व सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने बताया अग्निकांड में सैकड़ों लोग बेघर हुए हैं। प्रशासन से विनती है कि घटना का संज्ञान लेकर पीड़ितो की हरसंभव मदद की जाए। सपा प्रवक्ता विनोद कुमार (बिल्लू) ने बताया कि पीडि़त परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। इसमें बिस्किट, पानी, केला आदि रखे गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.