Move to Jagran APP

Chhath Puja 2021: छठ महोत्सव में व्रतियों के सम्मान समारोह के साथ कवि सम्मेलन में ठहाकों से गूजेंगी नोएडा की फिजा

छठी मइया फाउंडेशन की ओर से नोएडा के जेपी ग्रीन्स में छठ महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें करीब डेढ से दो हजार लोगों को खरना का प्रसाद खिलाया जाएगा। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 04:10 PM (IST)
Chhath Puja 2021: छठ महोत्सव में व्रतियों के सम्मान समारोह के साथ कवि सम्मेलन में ठहाकों से गूजेंगी नोएडा की फिजा
छठ महोत्सव में छठ व्रतियों का सम्मान भी किया जाएगा।

नोएडा, आनलाइन डेस्क। भगवान सूर्य की उपासना के पावन पर्व छठ की सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई है। नोएडावासियों में भी इस पर्व को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। वहीं, छठी मइया फाउंडेशन की ओर से नोएडा के जेपी ग्रीन्स में छठ महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें करीब डेढ से दो हजार लोगों को खरना का प्रसाद खिलाया जाएगा। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इस प्रोग्राम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा सांसद महेश शर्मा, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा नेता सतीष उपाध्याय मौजूद रहेंगे। वहीं, अपनी कविता से दर्शकों का मुस्कुराने एवं गुदगुदाने  के लिए शंभु शिखर, कमल आग्नेय, डाॅ मधुमोहिनी उपाध्याय एवं चेतन चर्चित की पूरी टीम रहेगी। इसमें छठ व्रतियों का सम्मान भी किया जाएगा।

loksabha election banner

आज है खरना

बता दें कि इस महापर्व के लिए श्रद्धालुओं ने पहले दिन विशेष स्नान और साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियां की। इसके बाद चावल, लौकी, चने की दाल से बना सात्विक प्रसाद ग्रहण किया। घरों में उत्साह का माहौल रहा। लोग दिनभर बाजार में खरीददारी करते रहे। छठ से जुड़ी सामग्री के लिए बाजारों में भारी संख्या में लोग पहुंचे। अब मंगलवार को खरना की पूजा होगी।

सोसायटियों में हो रही तैयारी

शहर में छठ पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। सोसायटियों और सेक्टरों में पार्क, स्वीमिंग पूल और तालाब में वैकल्पिक घाट सजकर तैयार हो गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर में करीब 200 स्थानों पर करीब 50 हजार श्रद्धालु छठी मैया की पूजा करेंगे। इसके लिए सेक्टर-62, रजत विहार, सेक्टर-71, सेक्टर-82, सेक्टर-31 समेत दो दर्जन सेक्टरों और गांवों में छठ पूजा होगी। इसके अलावा लगभग सभी सोसायटियों में तैयारियां की गई हैं। बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। जबकि बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा।

सांसद ने किया घाट का निरीक्षण

इधर, छठ पर्व के पहले दिन सांसद मनोज तिवारी ने कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केमिकल के चलते बनी झाग को लेकर केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने छठ घाट पर पूजा से रोक केवल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लगाई है। यदि यहां पर व्रती आते तो साफ-सफाई को लेकर सरकार की पोल खुल जाती। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पांच साल में यमुना को साफ करने का दावा किया था। लेकिन, आज सात साल बाद यमुना के किनारे खड़े रहने पर दुर्गन्ध आ रही है। इस दुर्दशा को छिपाने के लिए ही सरकार ने घाटों पर पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.