Move to Jagran APP

अब एक दुष्कर्म आरोपित ने की विकास दुबे जैसी गलती, दारोगा से छीन ली पिस्टल; पढ़िये- फिर क्या हुआ

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित ने Police Custody से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने दारोगा की पिस्टल छीन कर उसकी कनपटी पर हटा दिया। यह नजारा देखकर पुलिसवालों में हड़कंप मच गया।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:18 PM (IST)
समय रहते पुलिसवालों ने मामलों संभाल लिया।

ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दुष्कर्म आरोपित कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे जैसी गलती कर बैठा, लेकिन समय रहते पुलिसवालों ने मामलों संभाल लिया। हालात ज्यादा बिगड़ते तो इस दुष्कर्म आरोपित का अंजाम भी वही होता, जो गैंगस्टर विकास दुबे का हुआ था। दरअसल, ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बे में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपित ने पुलिस अभिरक्षा (Police Custody) से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने दारोगा की पिस्टल छीन कर उसकी कनपटी पर हटा दिया। यह नजारा देखकर पुलिसवालों में हड़कंप मच गया।

loksabha election banner

वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए वहां मौके मौजूद पुलिसवालों ने दुष्कर्म आरोपित को समर्पण करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपित ने गोली चला दी। वहीं, इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग में दुष्कर्म के आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित की पहचान सोनू निवासी रघुपुरा के रूप में हुई है। वहीं, पुलिसवालों में चर्चा है कि अगर समय रहते आरोपित काबू में नहीं आता तो विकास दुबे की तरह दुष्कर्म आरोपित का एनकाउंटर हो सकता था। 

वहीं, पूरी घटना के बाबत एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कस्बे में रहने वाली 8 साल की बच्ची से सोनू ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था। आरोपित को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात के समय जब उसे क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया, तो आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीन ली। इसके बाद गोली भी चला दी, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। वहीं, फायरिंग से पुलिसवालों में हड़कंप मच गया। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपित ने पीड़िता की गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का दावा है कि मामले में मजबूत पैरवी कर आरोपित को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.