Move to Jagran APP

Mini LockDown in Noida: 55 घंटे का लॉकडाउन आज सुबह खत्म, उल्लंघन पर 24 FIR, 64 गिरफ्तार

Mini LockDown in Noida यह लॉकडाउन शुक्रवार रात को 10 बजे शुरू हुआ था। 2 दिन के दौरान जिले में साफ-सफाई पर खास जोर दिया गया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:48 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:59 AM (IST)
Mini LockDown in Noida:  55 घंटे का लॉकडाउन आज सुबह खत्म, उल्लंघन पर 24 FIR, 64 गिरफ्तार
Mini LockDown in Noida: 55 घंटे का लॉकडाउन आज सुबह खत्म, उल्लंघन पर 24 FIR, 64 गिरफ्तार

नोएडा, जागरण संवाददाता। Mini LockDown in Noida:  कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देजनर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 55 घंटे का लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे समाप्त हो गया। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात को 10 बजे शुरू हुआ था। 2 दिन के दौरान जिले में साफ-सफाई पर खास जोर दिया गया। इसी के साथ इस सप्ताह शुक्रवार की रात से फिर 55 घंटे का लॉकडाउन नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे प्रदेश में लगेगा, जो सोमवार सुबह ही खत्म होगा। यह सिलसिला अगले कुछ सप्ताह तक चलेगा। प्रदेश  सरकार की ओर यह एलान रविवार को किया गया है। इस दौरान आवागमन तो प्रतिबंधित रहेगा ही, साथ ही बाजार और मॉल और स्थानीय बाजार भी बंद रहेंगे। वैसे प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारियों को अपनी सहूलियत और जरूरत के हिसाब से निर्णय लेने की छूट दी गई है।

loksabha election banner

वहीं, इससे पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में धारा 144 का उल्लंघन करने पर 24 एफआइआर दर्ज करते हुए पुलिस ने कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को पुलिस टीमों ने कुल 45 सौ से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों के उल्लंघन करने पर 1904 वाहनों के चालान काटे हैं, जबकि 22 वाहन सीज किया गया है। वहीं पुलिस ने शमन शुल्क के रूप में 1 लाख 70000 रुपये वसूल किया है।

मालूम हो कि जिले में लॉकडाउन का पालन कराने व धारा 144 का उल्लंघन रोकने के लिए 200 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर 24 घंटे जांच की जा रही है। एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। बॉर्डर पर भी स्थिति सामान्य रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.