तीन राज्यों में लूटपाट करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने थाना बिसरख क्षेत्र से तीन राज्यों में लूटपाट करने बदमाश रोहित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 11:58 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने थाना बिसरख क्षेत्र से रोहित उर्फ राहुल उर्फ करवा उर्फ कलवा निवासी आजादनगर एकरन थाना चिकसाना, भरतपुर राजस्थान को गिरफ़्तार किया है। यह बदमाश करीब 11 साल से फरार चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। यूपी एसटीएफ ने इसे बिसरख पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।
रोहित पीलीभीत के थाना सुनपुरा से 2008 से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसी मुक़दमे में इस पर पीलीभीत से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित हो रखा था। रोहित अपने गिरोह के साथियों के साथ राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में लूट व डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें