जीबीयू से म्यांमार के विद्यार्थी रवाना
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) से 42 विदेशी विद्यार्थियो को बुधवार तड़के तीन बजे बिहार के बोधगया के लिए रवाना किया गया। सभी विद्यार्थी म्यांमार के रहने वाले हैं। इनको दो बसों से भेजा गया। सभी को विशेष विमान के जरिए गया हवाई अड्डे से म्यांमार के लिए भेजा जाएगा। जीबीयू के अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशक डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि म्यांमार सरकार की तरफ से विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था गया हवाई अड्डे से की गई है। ऐसे में जीबीयू
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) से 42 विदेशी विद्यार्थियों को बुधवार तड़के तीन बजे बोधगया (बिहार) के लिए रवाना किया गया। सभी विद्यार्थी म्यांमार के रहने वाले हैं। इनको दो बसों से भेजा गया। सभी को विशेष विमान के जरिए गया हवाई अड्डे से म्यांमार के लिए भेजा जाएगा।
जीबीयू के अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि म्यांमार सरकार की तरफ से विद्यार्थियों के लिए हवाई यात्रा की व्यवस्था गया एयरपोर्ट से की गई है। ऐसे में जीबीयू से दो बसों में 42 विद्यार्थियों को रवाना किया गया। शारीरिक दूरी का पालन हो, इसलिए एक बस में 21 विद्यार्थियों को बिठाया गया। 42 छात्रों के समूह में 32 जीबीयू के हैं। बाकी अन्य शिक्षण संस्थाओं से हैं। इनमें दो विद्यार्थी शारदा विश्वविद्यालय, पांच विद्यार्थी सुभारती विश्वविद्यालय और तीन नोएडा स्थित संस्थान से हैं। उन्होंने बताया कि जीबीयू से इस माह में विदेशी विद्यार्थियों का तीसरा समूह रवाना हुआ है। विद्यार्थियों का पहला समूह सूरीनाम, दूसरा वियतनाम और तीसरा म्यांमार रवाना हुआ है। जीबीयू के छात्रावास में अभी लगभग 40 विदेशी विद्यार्थी रह रहे हैं। इनमें वियतनाम, म्यांमार, कंबोडिया, थाईलैंड, लाओस, यमन आदि के हैं। विद्यार्थियों का अगला समूह 15 जून को थाईलैंड के लिए रवाना किया जाएगा।