एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए प्रतिभागी
जासं ग्रेटर नोएडा बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत देखो भारत देश शीर्षक पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
जासं, ग्रेटर नोएडा : बादलपुर स्थित कुमारी मायावती राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत देखो भारत देश शीर्षक पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
इसमें 15 देशों के अलावा भारत के 31 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 3157 प्रतिभागी शामिल हुए। वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. दिव्या नाथ ने की, जबकि मेघालय के लेडी कीन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. क्रिसेंथिमुम मस्सारव एवं नोंगस्टाइन कॉलेज, खासी हिल्स की प्रचार्या लॉसन मौथोव मुख्य अतिथि रहीं। प्रमुख वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश सिंह ने एतिहासिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर विचार रखे। पुरातन भारतीय सनातन संस्कृति एवं ग्रंथों में छिपे वैज्ञानिक साक्ष्यों को तथ्य के साथ रखा। कार्यक्रम कीनोडल प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. मीनाक्षी लोहनी रही।
गरीबों एवं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री की वितरित जासं, ग्रेटर नोएडा : पंचशील ग्रीन नवरात्रा सेवक दल ने हर भूखे को खाना खिलाओ मुहिम के तहत दिल्ली बदरपुर की महिलाओं के लिए जनसंघ संस्था माध्यम से राशन सामग्री पहुंचाई। करीब सौ महिलाओं को खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। पंचशील ग्रीन नवरात्रा सेवक दल 8100 से अधिक परिवारों को भोजन उपलब्ध करा चुका है। इसमें मनीष कुमार अवस्थी, राज वर्मा, माही शुक्ला, सत्यपाल, उज्जवल, नरेंद्र, संदीप, त्रिलोक, हरीश, शोभित जैन, रमाशीष यादव, दक्ष का सहयोग रहा।